रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा से पहले जमुई प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में डीजे जब्त - City Channel

Breaking

Friday, March 27, 2026

रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा से पहले जमुई प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में डीजे जब्त

रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा से पहले जमुई प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में डीजे जब्त


सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई : रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जमुई जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जिले भर में विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में डीजे सेट जब्त किए गए हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अकेले जमुई थाना क्षेत्र में ही दर्जनों डीजे सेट जब्त किए गए हैं। वहीं अन्य थानों में भी पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर डीजे उपकरणों को अपने कब्जे में लिया जा रहा है। यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए की गई है।
बताया गया कि प्रशासन ने पहले ही सभी डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने उपकरण जमा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान भड़काऊ गाने बजाने या आपत्तिजनक नारे लगाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे पारंपरिक तरीके से और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। साथ ही सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को तुरंत रोका जा सके।
प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages