रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूरे जिले में फ्लैग मार्च; उपद्रवियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ - City Channel

Breaking

Friday, March 27, 2026

रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूरे जिले में फ्लैग मार्च; उपद्रवियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’

रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूरे जिले में फ्लैग मार्च; उपद्रवियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

आगामी रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। शांति, विधि-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला मुख्यालय में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। 

सदर थाना चौक से शुरू हुआ यह मार्च पुरानी बाजार, नीमा, भछियार होते हुए निमारंग तक पहुंचा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ने किया। यह बता दें कि अधिकारियों की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा, वहीं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश भी मिला। 

प्रशासन की सक्रियता सिर्फ मुख्यालय तक सीमित नहीं रही बल्कि जिले के सभी अनुमंडलों और प्रखंडों में भी व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च और गश्ती अभियान चलाया गया। झाझा में एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में मार्च निकाला गया, जबकि अन्य प्रखंडों में बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

 अधिकारियों ने स्थानीय बुद्धिजीवियों और शांति समिति के सदस्यों से संवाद कर आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्थिति में त्योहारों का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। 

जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि उपद्रव करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल की कड़ी नजर रहेगी। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

7सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सादे लिबास में विशेष टीमों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages