धर्मेंद्र कुमार गौतम बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, संगठन को मिलेगी नई मजबूती, संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
जमुई : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जमुई जिले के लिए धर्मेंद्र कुमार गौतम को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह अहम निर्णय लिया है।
धर्मेंद्र कुमार गौतम को एक सक्रिय, ऊर्जावान और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है, जो लंबे समय से सामाजिक कार्यों और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि वे करीब 10 वर्षों तक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके परिवार का भी कांग्रेस से पुराना जुड़ाव रहा है। उनके पिता चंद्र देव पासवान पूर्व कांग्रेसी रहे हैं, जबकि उनके दादा का भी पार्टी से गहरा संबंध रहा है। इसके अलावा वे पांच वर्षों तक काकन पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और जिले में कांग्रेस को नई दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
यह नियुक्ति बिहार कांग्रेस द्वारा जारी 53 जिलाध्यक्षों की सूची का हिस्सा है, जिसमें 43 नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि 10 को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रक्रिया “संगठन सृजन अभियान” के तहत पूरी की गई है।

No comments:
Post a Comment