रामनवमी और चैत्र नवरात्र को लेकर झाझा थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य; एसडीपीओ ने शांति बनाए रखने की अपील
झाझा/जमुई : जमुई जिले के झाझा थाना परिसर में रामनवमी और चैत्र नवरात्र को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ राजेश कुमार ने की। इस दौरान एसआई दीपक कुमार, चंदन कुमार और श्वेता कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने सभी लोगों से पर्व के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अखाड़ा जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा निर्धारित मार्ग का ही पालन करना होगा। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
एसडीपीओ ने बताया कि नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गश्ती लगातार जारी रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में सुबोध केशरी, वार्ड सदस्य इतु झा, अजय पासवान, गौरव सिंह राठौड़, कारी अहमद, बिट्टू खान, दानिश खान, बीके यादव और बुलबुल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को सहयोग देने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का भरोसा दिलाया।

No comments:
Post a Comment