दिव्यांग पिंटू यादव को व्हीलचेयर दिलाने की मांग, महासंघ ने BDO को सौंपा आवेदन, 10 दिनों में सुविधा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी - City Channel

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

दिव्यांग पिंटू यादव को व्हीलचेयर दिलाने की मांग, महासंघ ने BDO को सौंपा आवेदन, 10 दिनों में सुविधा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

 दिव्यांग पिंटू यादव को व्हीलचेयर दिलाने की मांग, महासंघ ने BDO को सौंपा आवेदन, 10 दिनों में सुविधा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

सोनो/जमुई : सोनो प्रखंड के बलथर गांव निवासी दिव्यांग पिंटू यादव को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ ने प्रशासन से गुहार लगाई है।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद कुमार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पिंटू यादव के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचा और प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपा।

आवेदन में बताया गया है कि छह वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में पिंटू यादव का दायां पैर कट गया था, जिसके बाद से वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिल सकी है।

महासंघ के पदाधिकारियों विवेक कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, कैलाश यादव, कारू यादव, सुबोध साव और रविन्द्र कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से दिए गए आवेदन में 10 दिनों के भीतर व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

महासंघ ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद कुमार यादव ने प्रशासन से पिंटू यादव को अन्य आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages