झुमराज बाबा मंदिर में लगा आरओ वाटर फिल्टर, श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध पेयजल
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनोप्रखंड क्षेत्र के बटिया बाजार स्थित झुमराज बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरओ वाटर फिल्टर लगाया गया है। इसके लगने से अब मंदिर में आने वाले भक्तों को शुद्ध और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
पंचायती राज विभाग की पहल पर दहियारी पंचायत स्थित मंदिर परिसर में यह व्यवस्था की गई है। इससे पहले यहां पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरओ फिल्टर लगने से अब साफ और सुरक्षित पानी उपलब्ध होगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों को भी राहत मिलेगी और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी समिति की ओर से अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस पहल के लिए मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
No comments:
Post a Comment