सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर पीपल का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश - City Channel

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर पीपल का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर पीपल का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण भारती की ओर से देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शक्ति कुमार महतो ने किया।

इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में हो रहे विभिन्न युद्धों और बढ़ते जलवायु परिवर्तन का असर पर्यावरण पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पहले भारत में छह ऋतुएं स्पष्ट रूप से दिखाई देती थीं, लेकिन अब केवल गर्मी, वर्षा और सर्दी का ही अनुभव अधिक हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आसपास कम से कम दस पेड़ लगाने चाहिए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि सावित्रीबाई फुले का निधन 10 मार्च 1897 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। वे एक महान शिक्षिका, समाज सुधारक और नारी शिक्षा की प्रबल समर्थक थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के सहयोग से वर्ष 1848 में पुणे में महिलाओं के लिए पहला विद्यालय शुरू किया था।

पौधारोपण कार्यक्रम में शक्ति कुमार महतो, रणजीत कुमार महतो, निकेश कुमार, राम बिलास शाण्डिल्य, विनोद कुमार पटेल, उदय कुमार और शिक्षक अरविंद कुमार सहित कई लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages