जमुई में भूमि विवाद में हिंसक झड़प, 7 घायल; दो हिरासत में, थाना चौक के पूर्व टोला में दो बार भड़का विवाद, पथराव और लाठी-डंडे चले, तीन वाहन क्षतिग्रस्त - City Channel

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

जमुई में भूमि विवाद में हिंसक झड़प, 7 घायल; दो हिरासत में, थाना चौक के पूर्व टोला में दो बार भड़का विवाद, पथराव और लाठी-डंडे चले, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

 जमुई में भूमि विवाद में हिंसक झड़प, 7 घायल; दो हिरासत में, थाना चौक के पूर्व टोला में दो बार भड़का विवाद, पथराव और लाठी-डंडे चले, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

जमुई : जमुई के थाना चौक स्थित पूर्व टोला में भूमि विवाद को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए। घटना के दौरान पथराव और लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया, जबकि तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम शुरू हुआ विवाद देर रात करीब 10 बजे एक बार फिर भड़क उठा। दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों में एक पक्ष से मोहम्मद आलम, सलमा खातून, आसमा खातून और मोहम्मद आबिद शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मोहम्मद शकील, मोहम्मद जमील और मोहम्मद अरबाज घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया।

मारपीट के दौरान एक ऑटो, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एक पक्ष की सलमा खातून ने आरोप लगाया कि उनकी 4.5 डिसमिल जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा किया गया है, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी रंजिश में आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की।

वहीं दूसरे पक्ष से सोनू ने बताया कि जमीन का विवाद मुख्य रूप से मोहम्मद आलम और मोहम्मद जमील के बीच है। उन्होंने कहा कि उनका इस विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन रिश्तेदारी के कारण उन पर पक्ष लेने का आरोप लगाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages