जमुई में 6 अप्रैल को एथलेटिक्स चयन ट्रायल, पंजीकरण शुरू, श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन, 12 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण का अवसर - City Channel

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

जमुई में 6 अप्रैल को एथलेटिक्स चयन ट्रायल, पंजीकरण शुरू, श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन, 12 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण का अवसर

जमुई में 6 अप्रैल को एथलेटिक्स चयन ट्रायल, पंजीकरण शुरू, श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन, 12 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण का अवसर

जमुई, संवाददाता  जमुई जिले के प्रतिभाशाली नन्हे एथलीटों को विश्वस्तरीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 6 अप्रैल 2026 को श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका) चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने इस ट्रायल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय, जमुई में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

चयन प्रक्रिया में 12 से 14 वर्ष के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को एकलव्य खेल केंद्र में पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उनकी पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए उन्हें नजदीकी विद्यालयों से जोड़ा जाएगा।

जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता नागमणि कुमार वर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है। पूर्व के खेल प्रमाण पत्र होने पर उसे भी संलग्न किया जा सकता है।

पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए शारीरिक शिक्षक शिवपूजन शर्मा (मोबाइल: 9199599696) से संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण कराकर इस पहल को सफल बनाएं और बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर द

No comments:

Post a Comment

Pages