जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जमुई में फील्ड प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 34 प्रशिक्षकों ने लिया भाग, सटीक और पारदर्शी डेटा संकलन पर दिया गया विशेष जोर - City Channel

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जमुई में फील्ड प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 34 प्रशिक्षकों ने लिया भाग, सटीक और पारदर्शी डेटा संकलन पर दिया गया विशेष जोर

 जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जमुई में फील्ड प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 34 प्रशिक्षकों ने लिया भाग, सटीक और पारदर्शी डेटा संकलन पर दिया गया विशेष जोर

जमुई : आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार फील्ड प्रशिक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया।

इस प्रशिक्षण में चकाई, सोनो, अलीगंज, सिकंदरा और बरहट प्रखंडों के साथ-साथ नगर पंचायत सिकंदरा एवं नगर परिषद झाझा के कुल 34 फील्ड प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संबंधित चार्ज पदाधिकारी और अपर चार्ज प्राधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। समापन के अवसर पर प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और उन्हें प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी के संदेश को साझा करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया है, इसलिए इसमें डेटा की शुद्धता और गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवेक्षकों और प्रगणकों को इस तरह प्रशिक्षित करें कि कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से वंचित न रहे।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों के सभी प्रश्नों और शंकाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें डिजिटल और भौतिक दोनों माध्यमों से डेटा संकलन की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जनगणना प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार, अपर जिला जनगणना अधिकारी-सह-जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।

समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षकों ने भरोसा दिलाया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रगणकों को प्रशिक्षित कर जनगणना कार्य को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages