जमुई में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, लक्ष्मीपुर से 2 बाल श्रमिक मुक्त; नियोजकों पर FIR, डीएम के निर्देश पर छापेमारी, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्रशासन एक्शन मोड में - City Channel

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

जमुई में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, लक्ष्मीपुर से 2 बाल श्रमिक मुक्त; नियोजकों पर FIR, डीएम के निर्देश पर छापेमारी, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्रशासन एक्शन मोड में

जमुई में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, लक्ष्मीपुर से 2 बाल श्रमिक मुक्त; नियोजकों पर FIR, डीएम के निर्देश पर छापेमारी, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्रशासन एक्शन मोड में

जमुई : जमुई जिले में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीपुर प्रखंड से दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया है। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष धावा दल द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम ने लक्ष्मीपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से बाल श्रम में संलिप्त नियोजकों के बीच हड़कंप मच गया है।

मामले में दोषी नियोजकों के विरुद्ध बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 की धारा 3 एवं 14(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने बताया कि यह अभियान ‘पैन-इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन 3.0’ के तहत चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages