सोनो के बालिका विद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति से गूंजा परिसर
सोनो/जमुई: प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, सोनो में सोमवार को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुई, जिसके बाद शिक्षकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि आजादी की लड़ाई में प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा है, जिसने स्वतंत्रता सेनानियों में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। देशभक्ति गीत, कविता पाठ और नृत्य के माध्यम से उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे माहौल पूरी तरह भावविभोर हो गया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम में अलका कुमारी सिंह, श्यामसुंदर पांडेय, श्वेता कुमारी, सोनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रिया कुमारी, कामदेव सिंह एवं शैलेन्द्र कुमार सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment