पुलिस लाइन में डीआईजी का निरीक्षण, परेड की सलामी के साथ व्यवस्थाओं की जांच - City Channel

Breaking

Monday, March 30, 2026

पुलिस लाइन में डीआईजी का निरीक्षण, परेड की सलामी के साथ व्यवस्थाओं की जांच

 पुलिस लाइन में डीआईजी का निरीक्षण, परेड की सलामी के साथ व्यवस्थाओं की जांच

जमुई: मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने सोमवार को मलयपुर स्थित पुलिस लाइन केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, संसाधनों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का बारीकी से आकलन किया।

निरीक्षण की शुरुआत पुलिस लाइन परिसर में आयोजित परेड की सलामी से हुई। परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर सार्जेंट सुमित कुमार और द्वितीय कमांडर दिवेश विक्रम ने किया, जिसमें जिला बल की चार टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

इसके बाद डीआईजी ने शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए हथियारों के रख-रखाव और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को हथियारों के उचित संरक्षण और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस मुख्यालय से प्राप्त वाहनों की स्थिति, उनके रख-रखाव और मरम्मत पर हुए खर्च की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी जायजा लिया गया, जहां अपराध शाखा, लेखा शाखा समेत विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों की पड़ताल की गई।

डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि यह एक नियमित वार्षिक प्रक्रिया है। उन्होंने माना कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, साइबर डीएसपी राजन कुमार, मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages