दस दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन, 10 दिनों तक मधुपुर से किउल के बीच 10-10 फेरे लगाएगी पैसेंजर ट्रेन - City Channel

Breaking

Sunday, March 8, 2026

दस दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन, 10 दिनों तक मधुपुर से किउल के बीच 10-10 फेरे लगाएगी पैसेंजर ट्रेन

दस दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन, 10 दिनों तक मधुपुर से किउल के बीच 10-10 फेरे लगाएगी पैसेंजर ट्रेन

सिटी संवाददाता : मुकेश कुमार सिंह 

सिमुलतला : सिमुलतला में आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए आसनसोल मंडल के अंतर्गत मधुपुर से किउल के बीच एक विशेष ट्रेन सेवा का संचालन किया गया है। इस ट्रेन के सभी डिब्बे अनारक्षित श्रेणी के रखे गए हैं।

विशेष पैसेंजर ट्रेन संख्या 03537/03538 मधुपुर–किउल–मधुपुर का संचालन दिनांक 08 मार्च 2026 (रविवार) से 17 मार्च 2026 (मंगलवार) तक लगातार दस दिनों तक किया जाएगा, ताकि यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा हो सके। दोनों दिशाओं में यह पैसेंजर ट्रेन 10-10 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 03537 मधुपुर–किउल विशेष मधुपुर से 14:30 बजे प्रस्थान कर 17:50 बजे किउल पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव जसीडीह, सिमुलतला, झाझा, जमुई तथा मननपुर स्टेशनों पर होगा।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03538 किउल–मधुपुर विशेष किउल से 18:20 बजे प्रस्थान कर 23:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मननपुर, जमुई, झाझा, सिमुलतला तथा जसीडीह स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages