मकर संक्रांति महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 14 जनवरी को - City Channel

Breaking

Thursday, January 8, 2026

मकर संक्रांति महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 14 जनवरी को

मकर संक्रांति महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 14 जनवरी को


जमुई :
जमुई जिले में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 14 जनवरी 2026 को श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम, जमुई में मकर संक्रांति महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, रंगोली, समूह लोक नृत्य एवं समूह लोक गायन—इन चार विधाओं की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

नवोदित कलाकारों को समर्पित होगा आयोजन

जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने बताया कि मकर संक्रांति महोत्सव को वर्ष 2025 में पहली बार सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल किया गया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष इसे नवोदित कलाकारों के लिए विशेष रूप से समर्पित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जमुई में सांस्कृतिक विकास के लिए युवाओं और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। जिले की नई पीढ़ी में अपार प्रतिभा है, और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें अवसर प्रदान कर उनके कौशल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस महोत्सव की अधिकांश विधाएँ जमुई की प्रतिभाशाली बेटियों को प्रोत्साहित करने को ध्यान में रखकर चयनित की गई हैं।

आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 जनवरी

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी आवेदन पत्र जमुई जिला की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, जमुई से भी उपलब्ध होंगे।

पूरा किया हुआ आवेदन जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, NIC भवन, जमुई में 12 जनवरी 2026 तक जमा किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages