ठंड के बावजूद रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़849 युवाओं ने कराया निबंधन, 150 अभ्यर्थी RSETI जमुई के लिए चयनित
जमुई संवाददाता
जीविका जमुई के सौजन्य से शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को सोनो प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में रोजगार–सह–मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। भीषण ठंड के बावजूद मेले में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी और कुल 849 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से 150 अभ्यर्थियों का चयन आरसेटी जमुई के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु किया गया।
मेले का विधिवत उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय कुमार एवं बीपीएम सोनो अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीविका समूह की दीदियों—अंजू कुमारी, राखी कुमारी, बिंदु कुमारी एवं संगीता कुमारी—के स्वागत गान से हुई।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विकास प्रबंधक रविन्द्र कुमार, बीपीएम सोनो अजय कुमार एवं रोजगार प्रबंधक सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
बताते चलें कि मेले में युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर तथा स्वरोजगार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। रोजगार प्रबंधक ने जानकारी दी कि मेले में कुल 14 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से SIS सिक्युरिटी लिमिटेड, LIC जमुई, आमधाने, QUESS, HopeCare India Ltd., Airtel Payment Bank, PNG HR Service, 2050 Healthcare, परम स्किल्स, जिला नियोजनालय (समुद्र पार योजना) आदि।
सभी कंपनियों ने अपने स्टॉल पर युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया और रोजगार अवसरों की जानकारी दी। वहीं बीपीएम सोनो अजय कुमार ने जीविका द्वारा चलाए जा रहे प्रखंड स्तरीय सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय कुमार ने बताया कि सोनो प्रखंड में यह जीविका जमुई द्वारा आयोजित 31वां रोजगार मेला है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना है। जीविका हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करती है।
भीषण ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में युवा मेले में पहुंचे। कुल 849 युवाओं का निबंधन किया गया तथा 150 युवाओं को आरसेटी जमुई में प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया।
मेले में युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का समापन बीपीएम सोनो अजय कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

No comments:
Post a Comment