"आजादी का जश्न स्वच्छता के संग" अभियान के तहत झाझा रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान - City Channel

Breaking

Monday, August 4, 2025

"आजादी का जश्न स्वच्छता के संग" अभियान के तहत झाझा रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

"आजादी का जश्न स्वच्छता के संग" अभियान के तहत झाझा रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

🔹मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने किया स्वच्छता श्रमदान, यात्रियों को दिया जागरूकता संदेश।

झाझा, जमुई?बिहार :  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा 1 से 15 अगस्त 2025 तक चलाए जा रहे "आजादी का जश्न स्वच्छता के संग" विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सोमवार को झाझा रेलवे स्टेशन पर एक जागरूकता और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर की सफाई की। उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और रेलवे ट्रैक के आसपास साफ-सफाई की मिसाल पेश की। कचरा संग्रहण एवं उसके समुचित निस्तारण की ओर विशेष ध्यान दिया गया।

गिरीश कुमार सिंह ने यात्रियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से परहेज करने और स्टेशन परिसर में डस्टबिन का समुचित उपयोग करने की अपील की।

4 अगस्त से शुरू होगा विशेष चरण:

मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि आगामी 4 अगस्त से "स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता" थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ये कार्यक्रम स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों और यात्री गाड़ियों में आयोजित किए जाएंगे।

इस विशेष अभियान में जन उद्घोषणा प्रणाली और ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी और उनसे कोच एवं स्टेशन को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।

हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता गतिविधियाँ:

अभियान के अंतर्गत 'स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान' भी चलाया जाएगा, जिसमें यात्रियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। रेलवे की सभी इमारतों, कॉलोनियों और कार्यालय परिसरों की गहन सफाई की जाएगी, साथ ही स्टेशनों को प्लास्टिक-मुक्त बनाने को लेकर जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages