सोनो में पुल निर्माण कंपनी पर अवैध बालू खनन का आरोप, वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने जताया विरोध - City Channel

Breaking

Friday, August 1, 2025

सोनो में पुल निर्माण कंपनी पर अवैध बालू खनन का आरोप, वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने जताया विरोध

सोनो में पुल निर्माण कंपनी पर अवैध बालू खनन का लग रहा आरोप, वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने जताया विरोध


 सोनो जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट।

 सोनो प्रखंड अंतर्गत चुर हैत पुल निर्माण स्थल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से पुल निर्माण कार्य में अवैध रूप से बालू खनन करते देखा गया है। ग्रामीणों ने एक साथ एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और पुल निर्माण कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षा ऋतु के दौरान जब बालू खनन पर सरकारी रोक रहती है, तब भी निर्माण कंपनी द्वारा अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है, जो न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि राज्य सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बालू का उपयोग निर्माणाधीन चुर हैत पुल में किया जा रहा है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने सोनो अंचलाधिकारी के पास आवेदन देकर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। जब मीडिया ने मामले में निर्माण कंपनी के सुपरवाइज़र से सवाल किया तो उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि "काम अभी शुरू ही नहीं हुआ है, और वीडियो में दिखाया गया दृश्य भ्रामक है।" हालांकि, वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से ट्रैक्टरों द्वारा बालू उठाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के आरोपों को बल मिलता है।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या अवैध खनन पर रोक लगाई जाती है या नहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages