युवाओं ने तेजस्वी यादव की "माई बहिन मान सम्मान योजना" को सराहा, परिवर्तन की उम्मीद जताई
🔹एड. गोल्डन अंबेडकर ने मिल्की, पुर्णाखैरा और ढाव कश्मीर गांवों में जनसंपर्क किया।
सिकंदरा/जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार
कंदरा विधानसभा क्षेत्र के मिल्की, पुर्णाखैरा और ढाव कश्मीर गांवों में शुक्रवार को तेजस्वी यादव की जनकल्याणकारी घोषणाओं को लेकर जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट गोल्डन अंबेडकर ने भाग लिया और महागठबंधन की ओर से प्रस्तावित "माई बहिन मान सम्मान योजना" समेत अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
उन्होंने बताया कि यदि सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि बदलाव की दिशा में मजबूत कदम है।
ग्रामीण युवाओं और महिलाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और तेजस्वी यादव को बिहार के युवाओं के भविष्य का प्रतिनिधि बताया। युवाओं ने कहा कि उन्हें अब "बाहरी नहीं, स्थानीय प्रतिनिधि" चाहिए जो उनके बीच रहकर समस्याओं को समझे और समाधान करे।
एडवोकेट गोल्डन अंबेडकर ने कहा, "जनता सिर्फ एक मौका दे, परिवर्तन निश्चित है। तेजस्वी जी के नेतृत्व में समावेशी और न्यायप्रिय शासन की नींव रखी जाएगी।"
कार्यक्रम में कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं भी साझा कीं, जिन पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

No comments:
Post a Comment