जनता दरबार में दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन, लोगों को मिली राहत - City Channel

Breaking

Friday, August 1, 2025

जनता दरबार में दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन, लोगों को मिली राहत

जनता दरबार में दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन, लोगों को मिली राहत

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई/बिहार : जमुई समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिले भर से आए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
जिलाधिकारी श्री नवीन भा.प्र.से. के निर्देश पर आयोजित इस दरबार की अध्यक्षता विशेष कार्य पदाधिकारी श्री नागमणि वर्मा और जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की।

जनता दरबार में भूमि विवाद, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवा, राशन कार्ड, शिक्षा और राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर राहत दी।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री नागमणि वर्मा ने कहा कि “जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन हर शुक्रवार को इस पहल के माध्यम से आम लोगों तक सीधे पहुंचने का प्रयास कर रहा है।”

अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध और संवेदनशील कार्रवाई करें, ताकि जनता का भरोसा कायम रह सके।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे हर शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में भाग लें और अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें।

जनता दरबार में कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे और समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता दिखाई।
यह जनकल्याणकारी पहल प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास की मजबूत कड़ी बनती जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages