अलीगंज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
🔹आयुर्वेद ही खान-पान से जुड़ी बीमारियों का स्थायी समाधान : अभिनीत सेतु
सिटी संवाददाता : मो० मुमताज
अलीगंज, जमुई/बिहार : प्रखंड क्षेत्र के अलीगंज बाज़ार स्थित बुद्धा मैरेज हॉल में शुक्रवार को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी चंद्रशेखर आज़ाद ने की। इस अवसर पर आयुर्वेद विशेषज्ञ अभिनीत सेतु ने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “आयुर्वेद दवा नहीं, देवता है। यह हमारी जीवनशैली का वह विज्ञान है, जो शरीर और मन दोनों को संतुलित करता है।”
अभिनीत सेतु ने कहा कि आज अधिकांश बीमारियाँ अनियमित और दूषित खानपान से उत्पन्न हो रही हैं, जिनका स्थायी इलाज केवल आयुर्वेद में संभव है। उन्होंने बताया कि “हमारे पूर्वज बिना एलोपैथिक दवाओं के भी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जीते थे, क्योंकि उनकी जीवनशैली और भोजन पूरी तरह प्रकृति आधारित होता था।”
उन्होंने भगवान लक्ष्मण को संजीवनी बूटी के माध्यम से पुनर्जीवित किए जाने की पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि आयुर्वेद की ताक़त हजारों वर्षों से प्रमाणित है, लेकिन नई पीढ़ी इससे दूर होती जा रही है, जो चिंताजनक है।
इस अवसर पर खानपान से उत्पन्न होने वाली बीमारियों जैसे— पेट संबंधी विकार, मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप आदि की विस्तृत जानकारी दी गई और उनके आयुर्वेदिक उपचार भी बताए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से अजय कुमार रावत, मनोज मेहता, राजकुमार पासवान, भवेश कुमार, रविशंकर सिंह, डॉ. चंद्रदेव कुमार, अनिल सिन्हा, मनोज राम, सुनील शर्मा, मुकेश कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार, मसुदन महतो, रवि केसरी, सतीश कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार, पोखन सिंह, मो. मुमताज़, मो. नेहाल आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में आयुर्वेदिक जागरूकता फैलाना और लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा की ओर प्रेरित करना था।

No comments:
Post a Comment