जेकेसी द्वारा एक दिवसीय श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं व बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
🔹चित्रांश समाज के उत्थान के लिए 'चित्रांश उद्योग' की होगी शुरुआत – मनोज सिन्हा।
सिटी संवाददाता : अभिषेक सिन्हा
जमुई/बिहार : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जेकेसी), जमुई इकाई द्वारा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन श्री नीरज कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. मनीषा कुलश्रेष्ठ, अभिषेक सिन्हा, प्रभात सिन्हा, विकास सिन्हा, अनिल सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, सत्येंद्र सिन्हा, मनोज सिन्हा, कुसुम सिन्हा, ऋतुराज सिन्हा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सामाजिक समर्पण को मिली पहचान
इस अवसर पर जेकेसी के नव-नामित पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. अंजनी सिन्हा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का महासचिव, डॉ. मनोज सिन्हा को जिला सचिव, राजकिशोर सिन्हा को शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, कुसुम सिन्हा को महिला प्रकोष्ठ की महासचिव, सुषमा सिन्हा को सचिव, नीरज सिन्हा को संयुक्त सचिव, राजीव कुमार को मीडिया प्रभारी, चंदा सिन्हा एवं अनिता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ सचिव के रूप में मनोनयन प्राप्त हुआ।
कायस्थ समाज को संगठित करने का आह्वान
डॉ. अंजनी सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि "कायस्थ समाज की संख्या भले ही कम हो, लेकिन एकता से समाज में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की जा सकती है।" उन्होंने गरीब चित्रांश कन्याओं की शादी में आर्थिक सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई।
नवनियुक्त जिला महासचिव डॉ. मनोज सिन्हा ने ऐलान किया कि 'चित्रांश उद्योग' नामक रोजगारोन्मुखी पहल की शुरुआत इस वर्ष के अंत तक की जाएगी, जिसका उद्देश्य चित्रांश समाज के बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाना है।
महासचिव प्रभात सिन्हा ने राजनीति में कायस्थ समाज की भागीदारी पर बल दिया, वहीं अभिषेक सिन्हा ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
महिलाओं व बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में मेहंदी, रंगोली, गायन और सावन थीम पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन महिलाओं के लिए किया गया, जबकि बच्चों के लिए नृत्य, सुलेख, म्यूजिकल चेयर, कविता आदि में प्रतियोगिताएं कराई गईं। सभी विजेताओं को मेडल, मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान डॉ. अब्दुल कलाम यूथ रत्न अवार्ड प्राप्त करने पर विवेक कुमार लकी को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सामूहिक भागीदारी और उत्सव की छवि
महोत्सव में जिले भर के चित्रांश परिवारों की भागीदारी रही। आयोजन की सफलता के साथ ही सामाजिक एकजुटता और सशक्तिकरण की भावना भी परिलक्षित हुई।






No comments:
Post a Comment