चुनावी साक्षरता क्लब के बच्चों को मिला लोकतंत्र का पाठ, डा. आशुतोष कुमार मानव ने किया लोकतांत्रिक मूल्यों पर संवाद - City Channel

Breaking

Friday, August 1, 2025

चुनावी साक्षरता क्लब के बच्चों को मिला लोकतंत्र का पाठ, डा. आशुतोष कुमार मानव ने किया लोकतांत्रिक मूल्यों पर संवाद

चुनावी साक्षरता क्लब के बच्चों को मिला लोकतंत्र का पाठ, डा. आशुतोष कुमार मानव ने किया लोकतांत्रिक मूल्यों पर संवाद

🔹 निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अभूतपूर्व जागरूकता।

नालंदा/बिहार: नालंदा जिले के स्वीप आइकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने शुक्रवार को हिलसा स्थित सूर्यादेवी आर्य कन्या मध्य विद्यालय में चुनावी साक्षरता क्लब के बच्चों के बीच लोकतंत्र पर आधारित निबंध प्रतियोगिता सह परिचर्चा का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों ने न केवल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि लोकतंत्र की महत्ता और चुनावी प्रक्रिया को लेकर बेहतरीन जानकारी साझा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मानव ने कहा कि, “किशोरावस्था में ही बच्चों को शासन प्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना चुनावी साक्षरता क्लब का मूल उद्देश्य है। इससे उनमें मतदान की प्रक्रिया, नागरिक जिम्मेदारियों और लोकतंत्र के प्रति आस्था विकसित होती है।”

ईवीएम और वीवीपैट पर भी मिली जानकारी:

परिचर्चा के दौरान बच्चों को ईवीएम व वीवीपैट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया समझाई गई। मतदान कैसे संपन्न होता है, किस प्रकार की पारदर्शिता इसमें बरती जाती है — इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से संवाद हुआ।

खुली चर्चा के दौरान बच्चों से सवाल भी किए गए, जिनका बेबाकी से उत्तर देने वाली छात्राओं — रिया कुमारी, शिल्पी कुमारी, अंजुम परवीन, हुस्ना परवीन और नंदनी कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों से की गई अपील:

डॉ. मानव ने बच्चों से अपील की कि वे आने वाले विधानसभा चुनावों में अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में कल्पना देवी, दरकशा अनवर, मो. साबिर आलम, जैनब कौसर, दिवाकर कुमार, आशा किरण और मजहबी आफशा सहित विद्यालय व प्रशासन के अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं चुनाव आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत की गई थीं।

No comments:

Post a Comment

Pages