"साइकिल यात्रा: एक विचार, जमुई" ने पूरा किया 500वीं यात्रा का शतक - City Channel

Breaking

Sunday, August 3, 2025

"साइकिल यात्रा: एक विचार, जमुई" ने पूरा किया 500वीं यात्रा का शतक

"साइकिल यात्रा: एक विचार, जमुई" ने पूरा किया 500वीं यात्रा का शतक

🔹500 पौधारोपण और 10 कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा पर्यावरणीय उत्सव।

जमुई/बिहार :  राजीव रंजन/राकेश कुमार

पर्यावरण संरक्षण को समर्पित "साइकिल यात्रा: एक विचार, जमुई" ने रविवार को अपनी 500वीं यात्रा पूरी करने की उपलब्धि प्राप्त की है। इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य स्वरूप देने हेतु संगठन द्वारा दो रविवारों तक कुल 10 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहले रविवार यानी 3 अगस्त को यह आयोजन जमुई सदर प्रखंड में तथा अगले रविवार, 10 अगस्त को गिद्धौर प्रखंड में संपन्न होगा।

500वीं यात्रा के अवसर पर 500 पौधे रोपे जाएंगे:
संस्थापक सदस्य विवेक कुमार ने जानकारी दी कि 3 अगस्त को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से साइकिल यात्रा प्रारंभ होकर मरकट्टा स्थित मणीदीप एकेडमी परिसर तक जाएगी। इसके उपरांत मरकट्टा, सोनपे, कहरडीह, बरूअट्टा, जमुई सहित अन्य स्थलों पर कुल 500 पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही "साइकिल यात्रा: एक विचार" की अब तक की 500 यात्राओं की संक्षिप्त झलक भी साझा की जाएगी।

इस दिन "ग्रीन ओलंपियाड 2025" के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

10 अगस्त को गिद्धौर में होगा पर्यावरणीय उत्सव सह सम्मान समारोह:
बोर्ड ऑफ मेंबर अभिषेक कुमार झा ने बताया कि 10 अगस्त को गिद्धौर सेंट्रल स्कूल परिसर में पर्यावरणीय उत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत रतनपुर हाई स्कूल से गिद्धौर सेंट्रल स्कूल तक साइकिल यात्रा के साथ होगी।
गिद्धौर पहुंचने पर "ग्रीन ओलंपियाड 2025" में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और चयनित पर्यावरणविदों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यावरणीय विषयों पर अतिथियों द्वारा विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान, जमुई से जुड़े प्रशिक्षुओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ, जमुई होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में गिद्धौर सेंट्रल स्कूल के निदेशक अमर सिंह, डॉ. सूर्यनंदन सिंह (वरिष्ठ चिकित्सक), और जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अंशुमान शामिल होंगे।

संगठन ने बताया कि दोनों ही दिनों के कार्यक्रमों की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यह आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि समाज में हरित सोच को और अधिक मजबूती भी देगा।

No comments:

Post a Comment

Pages