दरभंगा आयुक्त, चम्पारण डीआईजी और प्रतिष्ठित चिकित्सकों के पिता का बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में भव्य स्वागत
🔹बाबा कोकिलचंद विचार मंच ने किया सम्मान, गंगरा गांव को आदर्श ग्राम घोषित करने की मांग दोहराई।
जमुई/बिहार : राजीव रंजन
जमुई के प्रसिद्ध बाबा कोकिलचंद धाम, गंगरा में रविवार की सुबह एक विशेष अवसर पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा। बाबा कोकिलचंद विचार मंच के मार्गदर्शक मंडल सदस्य एवं राष्ट्र सृजन अभियान, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर राय का मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। वे दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त डॉ. कौशल किशोर, चम्पारण डीआईजी इंजीनियर हरकिशोर राय एवं पटना तथा महाराष्ट्र में सेवारत वरिष्ठ चिकित्सकों के पिता हैं।
बाबा कोकिलचंद धाम पहुंचने के उपरांत उन्होंने पिंड दर्शन कर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात मंच के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं बाबा कोकिलचंद चालीसा भेंट कर सम्मानित किया।
ललितेश्वर राय ने कहा, “फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2017 में बाबा कोकिलचंद धाम से मेरा जुड़ाव हुआ और तब से मैं प्रत्येक वर्ष पिंड दर्शन हेतु यहां आता हूँ। यह धाम आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र है और गंगरा गांव, न केवल जमुई का, बल्कि बिहार का आदर्श ग्राम है। सरकार को इस गांव को अविलंब ‘आदर्श ग्राम’ घोषित कर गोद लेना चाहिए।”
इस अवसर पर मंच के संयोजक चुन चुन कुमार ने कहा, “आपके चारों सुपुत्र अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. कौशल किशोर जी दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हैं, एक सुपुत्र चम्पारण क्षेत्र के डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि दो अन्य सुपुत्र चिकित्सा सेवा में पटना और महाराष्ट्र में प्रतिष्ठा प्राप्त कर चुके हैं। आपकी सादगी और लोक सेवा भावना आज भी प्रेरणादायक है।”
उन्होंने यह भी बताया कि 2019 में बाबा कोकिलचंद पुष्पवाटिका के उद्घाटन का सौभाग्य भी श्री राय के करकमलों से प्राप्त हुआ था।
समारोह के सफल आयोजन में बाबा कोकिलचंद विचार मंच के सदस्य चुन चुन कुमार, सुबोध सिंह, नीरज सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रविन्द्र सिंह, मणि सिंह, उपेंद्र सिंह, संतोष कुमार, पिंटू कुमार, रवि राम, अंकित पाण्डेय, ब्रजेश सिंह सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment