495वें रविवार पर भी थमा नहीं 'साइकिल यात्रा एक विचार' का कारवां, 10,976 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है यह अनोखा जनअभियान
जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल के रूप में कार्य कर रहा 'साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई लगातार 495वें रविवार को भी अपनी साइकिल यात्रा पर निकला। वर्ष 2016 में सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार द्वारा शुरू की गई यह पहल अब जनांदोलन का रूप ले चुकी है।
वहीं बताते चलें कि इस अनूठे अभियान के तहत अब तक कुल 10,976 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की जा चुकी है और 653 गांव-टोले का भ्रमण किया गया है। बल्कि यही नहीं, युवाओं के सहयोग से अब तक 31,206 से अधिक पौधे भी लगाए जा चुके हैं।
यह भी बताते चलें कि यह साइकिल यात्रा एक विचार' का कारवां सप्ताह दर सप्ताह न केवल पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ निकलता है, बल्कि शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक करता है।
विवेक कुमार ने बताया कि – "यह केवल साइकिल चलाने की मुहिम नहीं, बल्कि समाज से संवाद की कोशिश है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक अपने हिस्से की जिम्मेदारी समझे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर वातावरण छोड़ जाए।"
इस दौरान साइकिल यात्रा टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर जनसंवाद, पौधारोपण, सफाई अभियान, जागरूकता रैली जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
इसके साथ ही समूह की ऑनलाइन उपस्थिति भी सशक्त है। अधिक जानकारी या जुड़ने हेतु इसकी वेबसाइट https://bit.ly/cyevjamui और फेसबुक ग्रुप facebook.com/groups/cycleyatraekvicharjamui पर उपलब्ध है।
बदलाव की इस साइकिल यात्रा को जमुई सहित आसपास के जिलों में भी सराहना मिल रही है। संस्था के संस्थापक विवेक कुमार ने बताया कि – “जब तक जीवन है, यह साइकिल यात्रा थमेगी नहीं। हम पर्यावरण और समाज के लिए लगातार काम करते रहेंगे।'

No comments:
Post a Comment