भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्री प्रकाश लाल जी की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा संपन्न - City Channel

Breaking

Wednesday, July 30, 2025

भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्री प्रकाश लाल जी की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा संपन्न

भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्री प्रकाश लाल जी की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा संपन्न

सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली/मुजफ्फरनगर : भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्री प्रकाश लाल जी की पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम कुंदकुंद जैन प्राइमरी पाठशाला में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 30 साधकों ने भाग लिया और संस्थापक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला जिला प्रधान श्रीमती गौरी अग्रवाल रहीं। उन्होंने श्री प्रकाश लाल जी के जीवन, उनके योगदान और भारतीय योग संस्थान की प्रेरणास्पद यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन दर्शन है।

इस अवसर पर श्री अंकुर तायल एवं श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा प्रस्तुत मार्मिक भजनों ने उपस्थित साधकों को भावविभोर कर दिया। श्री राजकुमार रहेजा द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रप्रेम की कविता ने सभा में जोश और संवेदनशीलता का समावेश किया।

क्षेत्रीय मंत्री श्री राकेश कुमार गुप्ता ने संस्थान के उद्देश्यों और समाज में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन अत्यंत कुशलता से कक्षा प्रमुख श्री अरुण जैन द्वारा किया गया, जिन्होंने अंत में सभी साधकों और सहयोगियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

जिला मंत्री श्री तेजेंद्र मोहन भाटिया ने कार्यक्रम की संकल्पना, समन्वय और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं जिला संगठन मंत्री श्रीमती अंजलि सिंह का इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम पूरे अनुशासन, भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ, जो संस्थापक के आदर्शों और मूल्यों के प्रति सभी साधकों की गहरी आस्था को प्रकट करता है।

No comments:

Post a Comment

Pages