जमुई में 30 जुलाई को होगी जिला बीस सूत्री की बैठक, प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा करेंगे अध्यक्षता
जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार
बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री तथा जमुई जिले के प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सदा की अध्यक्षता में 30 जुलाई को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर बाद होगी और इसकी तैयारी ज़ोर-शोर से की जा रही है।
इस संबंध में समिति के सदस्य ई. शंभू शरण ने जानकारी दी कि बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी और जनहित से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री इसी दिन पूर्वाह्न में "आपका शहर, आपकी बात" कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत महिलाओं से संवाद करेंगे।
उधर सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा बैठक को लेकर तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। संबंधित विभागों से प्रगति प्रतिवेदन जुटाए जा रहे हैं और आवश्यक संचिकाएँ अद्यतन की जा रही हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में जनकल्याण और विकास योजनाओं को लेकर ठोस चर्चा होगी।
वहीं विभागीय अधिकारी बैठक को लेकर सजग और सक्रिय नज़र आ रहे हैं।

No comments:
Post a Comment