मोटरसाइकिल लूट कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, छह अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद - City Channel

Breaking

Thursday, July 31, 2025

मोटरसाइकिल लूट कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, छह अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद

मोटरसाइकिल लूट कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, छह अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद

सिटी संवाददाता : अभिषेक सिन्हा

जमुई/बिहार : जमुई थाना क्षेत्र के नवीनगर-मंझवे पथ पर 24 जुलाई की रात लगभग 10 बजे हुई मोटरसाइकिल लूट कांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। इस घटना में संलिप्त छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटी गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल (BR46R-2822) को बरामद कर लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जमुई थाना में कांड संख्या 430/25 दिनांक 25.07.2025 को धारा 309 (4) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जमुई विश्वजीत दयाल के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई सतीश सुमन के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर यह कार्रवाई की।

वहीं गिरफ्तार अपराधियों में सचिन कुमार उर्फ सचिन रंजन, पिता- युगेश्वर महतो, साकिन- काकन, थाना- जमुई, संतोष कुमार, पिता- द्वारका यादव, साकिन- बडीबाग, थाना- खैरा, रंजीत कुमार, पिता- स्व. रामु यादव, साकिन- बडीबाग, थाना- खैरा, रंजीत कुमार, पिता- खीरू यादव, साकिन- बडीबाग, थाना- खैरा, शनिदेव कुमार, पिता- साधु यादव, साकिन- मानपुर, थाना- खैरा, स्वामी शरण कुमार उर्फ ग्यारह हजार, पिता- राधे महतो, साकिन- लोहरा, थाना- जमुई शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इस कांड में प्रयुक्त वाहन की बरामदगी भी सचिन कुमार की निशानदेही पर संभव हो सकी।

छापामारी दल में पुअनि सह थानाध्यक्ष मिंदु कुमार सिंह, थाना- खैरा, पुअनि आलोक, जिला जमुई और जिला आसूचना इकाई की टीम, शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक जमुई विश्वजीत दयाल ने पूरे दल को सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

No comments:

Post a Comment

Pages