खतौली पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को चोरी और लूट की योजना बनाते समय किया गिरफ्तार - City Channel

Breaking

Wednesday, July 30, 2025

खतौली पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को चोरी और लूट की योजना बनाते समय किया गिरफ्तार

खतौली पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को चोरी और लूट की योजना बनाते समय किया गिरफ्तार


सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली/मुजफ्फरनगर : खतौली पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए तीन शातिर अपराधियों को चोरी और लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे वांछित व शातिर अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर बर्फखाने वाले रास्ते से तीन अभियुक्तों — सुहेल, शबी हैदर और आमिर — को एक-एक नाजायज चाकू और लूट-चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया।

बरामद सामानों में दो सब्बल, एक हथौड़ा और दो लोहे की पत्तियाँ भी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ थाना खतौली में मुकदमा संख्या 285/25, धारा 312, 313 बी.एन.एस. और 4/25 A.ACT के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

शबी हैदर पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और चोरी के मामले शामिल हैं। वहीं, सुहेल और आमिर के खिलाफ भी ताजा मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, अनुपम सारस्वत, हैड कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल प्रवीन नागर शामिल रहे। पुलिस प्रशासन की इस तत्पर कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

No comments:

Post a Comment

Pages