कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियों का चतरा उपायुक्त ने लिया जायज़ा - City Channel

Breaking

Thursday, July 31, 2025

कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियों का चतरा उपायुक्त ने लिया जायज़ा

कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियों का चतरा उपायुक्त ने लिया जायज़ा

चतरा/झारखंड : आगामी 1 व 2 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित होने वाले कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियों का उपायुक्त अबु इमरान ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्टॉल निर्माण, प्रदर्शनी स्थल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, और सुरक्षा जैसे तमाम बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि कृषकों, कृषि विशेषज्ञों, महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs), कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) और क्रेताओं के लिए स्टॉल व प्रदर्शनी स्थल लगभग तैयार हो चुके हैं।

मेले में नवाचार, आधुनिक कृषि तकनीक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कृषि आधारित स्टार्टअप्स को भी मंच मिलेगा। नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों को कृषि उद्यमिता व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे आमजन में जन-जागरूकता बढ़ाई जा सके।

उपायुक्त ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी विभागों के समन्वय से कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया। मेले में हजारों किसानों व युवाओं की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages