अलीगंज में कांग्रेस ने आयोजित की जन आक्रोश चौपाल
🔹महंगाई, बेरोजगारी व जनसमस्याओं पर भाजपा-एनडीए सरकार को घेरा।
अलीगंज : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज बाजार में कांग्रेस पार्टी की ओर से जन आक्रोश चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार पासवान ने किया।
राजकुमार पासवान ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा और एनडीए सरकार के शासनकाल में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं से परेशान है। उन्होंने कहा कि यह जन आक्रोश चौपाल आम जनता को जागरूक करने और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का माध्यम है। जनता अब बदलाव के मूड में है और आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
चौपाल के दौरान विभिन्न ज्वलंत मुद्दों—जैसे महंगाई, गरीबों की उपेक्षा, रोजगार की कमी और किसानों की दुर्दशा—पर गहन चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई है और अब समय आ गया है कि जनता एकजुट होकर बदलाव की दिशा में आगे बढ़े।
इस मौके पर दिनेश पांडेय, पवन पासवान, ब्रह्मदेव सिंह, कौशल पासवान, राकेट यादव, बटुक जी, मंटु सिंह, नवल कुमार सिंह, महेश सिंह, दयानंद दास, सुनील कुमार, राकेश रौशन यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, दिनेश सिंह, विलास सिंह, अभिराम कुमार, डीपू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment