कोदवरिया पंचायत में "माई बहन योजना" के तहत कांग्रेस का सदस्यता अभियान आयोजित
🔹हर महिला को 2500 रुपये मासिक देने का वादा — राजकुमार पासवान।
सिटी संवाद : रजनीश कुमार सिंह
सिकन्दरा : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के कोदवरिया पंचायत अंतर्गत हिलसा, इटाबांध, हाबुनगर, निर्माली और अलीगंज सोनखार समेत कई गांवों में कांग्रेस पार्टी द्वारा "माई बहन योजना" के तहत विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस नेता सह सिकंदरा विधानसभा एलडीएम राजकुमार पासवान ने किया। उन्होंने बताया कि यदि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो हर महिला को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
राजकुमार पासवान ने कहा कि "माई बहन योजना" महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक और सम्मानजनक कदम है, जो उन्हें न केवल सहयोग प्रदान करेगी बल्कि उनके आत्मबल को भी बढ़ाएगी। कांग्रेस पार्टी सदैव सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उनके घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों और हकों के प्रति सजग भी किया जा रहा है।
इस मौके पर मंटु सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, महेश सिंह, अभिराम कुमार, सुनील कुमार, मनोज राम, सुनील सहाय, मुकेश चौधरी, सुलेखा देवी, बेबी देवी, कभला देवी, करीगन मांझी, संतोष राम, राजेश पासवान समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment