कन्या मध्य विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका गिरिजा कुमारी आर्या को सेवानिवृत्ति के उपरांत दी गई विदाई
सिटी संवाद : सुशान्त साईं सुंदरम
गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान की देखरेख में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका गिरिजा कुमारी आर्या को सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई दी गई। विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सरकारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सेवानिवृत्ति समारोह की परंपरा का निर्वहन करना पड़ता है। शिक्षक समाज में हमेशा शिक्षा की दीप जलाते रहते हैं। शिक्षक एक दीपक के समान होते है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। शिक्षक सेवाकाल में रहते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा और संस्कार देते हैं तो अवकाश ग्रहण के पश्चात अपने अनुभवों के आधार पर समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं। वहीं विद्यालय की शिक्षिका सुजाता कुमारी ने कहा कि हम सभी शिक्षिका इनके दिखाये गये मार्गो का अनुशरण कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अभूतपूर्व भूमिका निभाएंगें। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय शिक्षिका सुजाता कुमारी, रीता कुमारी, किरण कुमारी, अंशु माला, प्रियंका कुमारी ने उनके प्रति अपना उद्गार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment