श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव - City Channel

Breaking

Monday, June 9, 2025

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

🔻छत्रपति शिवाजी महाराज के 352वें राज्याभिषेक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू 

जमुई : जमुई नगर परिषद अंतर्गत महिसौड़ी चौक स्थित जय शगुन वाटिका में दिनांक 08 जून 2025 (ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082) को भारत के अंतिम महान हिन्दू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के 352वें राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस गौरवपूर्ण आयोजन में सामाजिक समरसता मुंगेर विभाग के संयोजक प्रो० रामजीवन साहु ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “आज संपूर्ण अखंड भारत में सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग बड़े स्वाभिमान के साथ हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मना रहे हैं।” उन्होंने शिवाजी महाराज के राष्ट्रनायक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “छत्रपति शिवाजी महाराज को बचपन से ही विदेशी शासकों के अत्याचारों के विरुद्ध आक्रोश था। 

मात्र 16 वर्ष की आयु में उन्होंने तोरणगढ़ विजय कर मराठा सेना की नींव रखी। उनके राज्याभिषेक का आयोजन 44 वर्ष की आयु में हुआ, जिसे काशी के महान विद्वान पंडित गागाभट्ट द्वारा संपन्न किया गया। उस ऐतिहासिक क्षण पर अनेक राष्ट्राध्यक्षों के साथ-साथ ब्रिटिश प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।”

कार्यक्रम का अंत सामूहिक प्रार्थना के साथ आयोजन का समापन उत्साहित एवं गरिमामयी वातावरण में हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages