कांग्रेस नेता बिनोद कुमार चौधरी ने युवाओं से किया जनसंवाद, रोजगार और पलायन को लेकर उठी गंभीर आवाज़ें
सिटी संवाद ; रजनीश कुमार सिंह
सिकंदरा : शुक्रवार को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की समस्याओं को लेकर एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार चौधरी ने किया। इस संवाद में युवाओं ने बेरोजगारी, पलायन और प्रशिक्षण की कमी को लेकर अपनी पीड़ा खुल Oकर रखी।
युवाओं ने बताया कि क्षेत्र में न तो कोई बड़ा उद्योग है, न ही आईटीआई, पॉलिटेक्निक या स्किल डेवलपमेंट सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का अभाव और निजी क्षेत्र में अवसरों की कमी ने उन्हें पलायन के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं संवाद में एक युवा का कहना था “हम पढ़ाई के बाद भी बेरोजगार हैं, स्किल होने के बावजूद रोज़गार नहीं मिलता।”
बिनोद कुमार चौधरी ने युवाओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा “बिहार के युवाओं को अब केवल वादे नहीं, ठोस काम चाहिए। कांग्रेस पार्टी युवाओं के सपनों को पंख देने की व्यवस्था करने को प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस ऐसी नीतियों की पैरवी करेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर, प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा मिले।
इस मौके पर जमुई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अतहर सिद्दीक, पूर्व अध्यक्ष हरिंदर सिंह, राज किशोर पांडे, खालिद बेग, संजय सिंह, साबिर अनामी, सुरेंद्र यादव, प्रो. साबिर खान, सरपंच धनंजय कुमार यादव, मकेसर यादव, राजेश चौधरी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment