“जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही असली जनप्रतिनिधि की पहचान” – संतोष कुमार पासवान - City Channel

Breaking

Wednesday, June 11, 2025

“जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही असली जनप्रतिनिधि की पहचान” – संतोष कुमार पासवान

“जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही असली जनप्रतिनिधि की पहचान” – संतोष कुमार पासवान

🔹 बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में दिया जनता को जागरूक रहने का संदेश।

अलीगंज : जनप्रतिनिधियों की भूमिका और उनके कर्तव्यों को लेकर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में एक अहम बैठक बुधवार की दोपहर किसान मैरेज हॉल में आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त संतोष कुमार पासवान ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।

संतोष कुमार पासवान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा,

"जो व्यक्ति जनता के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहता है और उनकी समस्याओं का समाधान समय पर कराता है, वही सच्चा जनप्रतिनिधि होता है। लेकिन दुर्भाग्यवश आज के दौर में अधिकतर नेता चुनाव के समय पैसे और झूठे वादों के बल पर जनता को भ्रमित कर पांच वर्षों तक केवल शोषण करते हैं।"

जनता को दी सोच-समझकर वोट करने की सलाह :

उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि यह समय है जागरूक होने का।

“एक-एक वोट की कीमत होती है। सही सोच और सही निर्णय से ही बेहतर नेतृत्व चुना जा सकता है। पढ़े-लिखे, अच्छा आचरण और व्यवहार रखने वाले योग्य व्यक्ति को ही जनप्रतिनिधि बनाएं।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज के हालात में जनता को खुद तय करना होगा कि वे कैसा नेता चाहते हैं, क्योंकि "जैसा प्रतिनिधि चुना जाएगा, वैसा ही क्षेत्र का भविष्य होगा।"

गांधीजी के विचारों को किया याद :

संतोष कुमार पासवान ने महात्मा गांधी के पंचायती राज मॉडल को भी याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने जनता की भागीदारी से शासन की कल्पना की थी, ताकि नीचे स्तर से ऊपर तक विकास की प्रक्रिया हो सके। आज जरूरत है उसी सोच को पुनः अपनाने की।

बैठक में कई प्रमुख लोग रहे मौजूद :

इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें पूर्व इन्द्रदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गरीब यादव, जनार्दन सिंह, राजेन्द्र महतो, शेखर कुमार, सतीश कुमार, छोटू यादव, संतोष कुमार यादव आदि शामिल थे।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आम जनता को राजनीतिक रूप से सजग और जिम्मेदार बनाने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages