गिद्धौर में सुधा आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ
🔹स्थानीय लोगों को अब मिलेंगे सुधा के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद।
सिटी संवाद : सुशान्त साईं सुंदरम
गिद्धौर : बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत गिद्धौर के कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम के निकट एक अत्याधुनिक सुधा आउटलेट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सुधा कंफेड विक्रमशिला डेयरी, भागलपुर के प्रबंध निदेशक विनय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सुधा आउटलेट की प्रोपराइटर हिना अनमोल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र गिद्धौर एवं आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। इस आउटलेट पर सुधा ब्रांड के सभी उत्पाद, जैसे कि दूध, दही, पनीर, मक्खन, छाछ, मिठाइयाँ, आइसक्रीम और अन्य डेयरी उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य लोगों को शुद्ध, ताजे और विश्वसनीय उत्पाद सुलभ कराना है।
इस आउटलेट के संचालक सूरजभान सिंह ने कहा कि यह केंद्र उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर सुधा के सभी प्रोडक्ट उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले त्योहारों, सामाजिक कार्यक्रमों व उत्सवों को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर ऑर्डर बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी सुविधा होगी।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने सुधा डेयरी के इस नए प्रयास की सराहना की और इसे गिद्धौर के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया।
लोगों ने कहा कि अब उन्हें रोजमर्रा के दूध और डेयरी उत्पादों के लिए दूरदराज के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह आउटलेट बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में स्वस्थ, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
यह पहल न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल देगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी। इस शुभारंभ के साथ गिद्धौरवासियों को अब सुधा की विश्वसनीयता और गुणवत्ता घर के समीप ही प्राप्त होगी, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पहले से कहीं अधिक सहज हो जाएगी।

No comments:
Post a Comment