स्थानीय ग्रामीणों ने दो चोरों को धर-दबोचा, पुलिस को सौंपा - City Channel

Breaking

Saturday, June 14, 2025

स्थानीय ग्रामीणों ने दो चोरों को धर-दबोचा, पुलिस को सौंपा

स्थानीय ग्रामीणों ने दो चोरों को धर-दबोचा, पुलिस को सौंपा

सिटी संवाददाता पंकज बरनवाल 

सोनो : जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीपahड़ी चौक पर शुक्रवार देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे चार चोरों में से दो को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना रात करीब 1 बजे की है, जब गोपाल बरनवाल के बंद पड़े घर में चोरों ने वेंटिलेटर और दरवाजे का ऊपरी हिस्सा तोड़कर प्रवेश किया। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण जग गए और दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बटिया थाना अध्यक्ष सुजाता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। मकान मालिक के पुत्र चंदन कुमार बरनवाल ने बताया कि वे शुक्रवार को किसी कार्य से देवघर गए थे और घर में ताला बंद था। शनिवार सुबह ग्रामीणों से चोरी की जानकारी मिलने पर वे लौटे, तो घर और दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर से 62 हजार रुपये नकद, जेवरात, कपड़े और कांसे के बर्तन समेत लगभग दो लाख रुपये की चोरी की है।

पकड़े गए चोरों की पहचान रामविलास कुमार तुरी, पिता स्वर्गीय गुड्डन तुरी और सनी कुमार, जिनके पिता का नाम अज्ञात है, के रूप में हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चोरों की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment

Pages