कांग्रेस नेता बिनोद चौधरी के नेतृत्व में ‘माई-बहन योजना’ को लेकर अलीगंज में सदस्यता अभियान चलाया गया
🔹महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महिला को ₹2500 प्रतिमाह देने का वादा।
सिटी संवाद : रजनीश कुमार सिंह
अलीगंज : जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड में शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित ‘माई-बहन योजना’ के तहत एक विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार चौधरी ने किया।
यह कार्यक्रम सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। कांग्रेस पार्टी की इस योजना के तहत महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को ₹2500 प्रति माह आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है।
बिनोद कुमार चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा “माई-बहन योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि यह समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। कांग्रेस पार्टी यह मानती है कि न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक अवसर हर महिला तक पहुँचना चाहिए।”
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अन्य प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं को दी, जिनमें जातीय जनगणना, न्याय योजना, महिला रोजगार गारंटी, और नारी गरिमा योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए तैयार की गई हैं।
अभियान के दौरान कई गांवों की महिलाएं कांग्रेस की सदस्यता से जुड़ीं और इस योजना को महिलाओं के हित में एक ठोस कदम बताया। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीति और नीयत पर भरोसा जताते हुए बदलाव की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने गाँव-गाँव जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी दी और सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया।
यह अभियान आने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस की सक्रियता और महिला मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
No comments:
Post a Comment