सशस्त्र सीमा बल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया सघन वृक्षारोपण - City Channel

Breaking

Thursday, June 5, 2025

सशस्त्र सीमा बल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया सघन वृक्षारोपण

सशस्त्र सीमा बल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया सघन वृक्षारोपण

🔻ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/पंकज बरनवाल

जमुई : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पकड़ी (जमुई) द्वारा विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सागवान, जामुन, सरीफा, गुलमोहर जैसे बहुउपयोगी और पर्यावरण हितैषी सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

इस मौके पर वाहिनी द्वारा “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “हर पेड़ धरती का गहना”, “एक पेड़ देश के नाम”, “पेड़ लगाएंगे, धरती बचाएंगे” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि वे अपने आस-पास के खाली स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करें।

कमाण्डेंट श्री अनिल कुमार पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 16वीं वाहिनी नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन कर रही है। कई वर्षों से बल द्वारा जमुई के सुदूर क्षेत्रों में लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिससे प्रेरित होकर स्थानीय लोग भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

इस कार्यक्रम में कमाण्डेंट श्री पठानिया के अलावा वाहिनी के अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, बलकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages