पूर्व कल्याण पदाधिकारी एवं समाजसेवी राजेश कुमार का निधन, झाझा में शोक की लहर
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव
झाझा : झाझा प्रखंड कार्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ देने वाले सेवानिवृत्त कल्याण पदाधिकारी एवं मानव सेवा संघ, झाझा के सक्रिय सदस्य श्री राजेश कुमार का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और अपने मृदुभाषी स्वभाव व कर्मठता के लिए क्षेत्र में सम्मानित थे।
उनके निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सहकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मानव सेवा संघ सहित कई संगठनों ने उनकी सेवा-भावना और समाज के प्रति उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
परिजनों के अनुसार, राजेश कुमार जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को झाझा स्थित उनके पैतृक गांव में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से विदाई दी।
स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। वहीं लोगों ने कहा कि “श्री कुमार का जाना झाझा के सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।”
No comments:
Post a Comment