अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गई
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो : सोनो चकाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चकाई शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 196 पर अहिल्याबाई होलकर जी की तीन सौ वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुश्री साधना सिंह ने मुख्य अतिथि को श्रीमती अनीता पांडे, व श्रीमती गीता देवी द्वारा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
जयंती के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्षा सुश्री साधना सिंह ने कहा कि हम सबों को उनके द्वारा किए गए संघर्षों से सीख लेते हुए हम-सब भी भारत माता की सेवा में लगे रहे, जो भी हो सके उनके बताएं मार्गदर्शन पर एक साथ चलनी चाहिए।
भारत के सभी समुदायों के लोग उनके जयंती के अवसर पर ये शपथ लेना चाहिए कि उनके नक्शे कदम पर चल कर आगे बढ़ें, तभी जयंती के माध्यम से याद करना सार्थक सिद्ध होगा।
इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री शालिग्राम पांडेय, जिला प्रवक्ता धर्मवीर आनंद, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमित कुमार दुबे, महिला मोर्चा गीता देवी, अमरनाथ तिवारी, पवन वर्णवाल, कन्हैया सिंह, लीलो साह, संयोग केशरी, सुमन केशरी भी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment