CM ने बाढ़ और सुखाड़ की तैयारी को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा, जमुई प्रशासन रहा बैठक में शामिल - City Channel

Breaking

Tuesday, May 20, 2025

CM ने बाढ़ और सुखाड़ की तैयारी को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा, जमुई प्रशासन रहा बैठक में शामिल

CM ने बाढ़ और सुखाड़ की तैयारी को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा, जमुई प्रशासन रहा बैठक में शामिल


सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को संभावित बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों को लेकर राज्यभर के जिलाधिकारियों एवं वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जमुई से जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मदन कुमार आनंद ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ NIC, जमुई से भाग लिया।

वहीं मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मानसून के पहले सभी जिलों में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की समुचित तैयारी कर ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के समय जरूरी दवाइयाँ—जैसे डायरिया, सांप-कुत्ते के काटने की दवा, ब्लीचिंग पाउडर व पशु चिकित्सा की दवाएं—पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही जिलों को पेयजल, राहत सामग्री व सुरक्षित आश्रय स्थलों की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी नदियों को आपस में जोड़ने, गाद हटाने और जल संचयन की दिशा में तेजी लाई जाए ताकि बाढ़ का खतरा कम हो और सिंचाई व जलापूर्ति में सुधार हो। उन्होंने हर घर नल का जल योजना को भी ससमय मेंटेन रखने की बात कही।

वहीं उन्होंने बाढ़ के संभावित क्षेत्रों का सटीक आकलन कर वास्तविक प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने, सामुदायिक रसोईघरों के प्रभावी संचालन और बाढ़ आश्रय स्थलों के निर्माण को भी प्राथमिकता देने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने लू, आगजनी और जल संकट से निपटने के लिए भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक जमुई मदन कुमार आंनद, अपर समाहर्ता श्री सुभाष चंद्र मंडल, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता ई.प्रिंस कुमार, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages