सिकंदरा में गूंजा 'जय हिंद', कांग्रेस की देशभक्ति यात्रा को मिला जनसमर्थन
🔻सेना के सम्मान में कांग्रेस की 'जय हिंद यात्रा', सिकंदरा में जुटे सैकड़ों ग्रामीण।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिनोद कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करना और आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।
सिकंदरा की गलियों और मैदानों में "जय हिंद", "जय सेना" और "भारत माता की जय" जैसे नारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान बिनोद कुमार चौधरी ने कहा, "यह यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्रधर्म है। कांग्रेस हमेशा देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध रही है।"
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जमुई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह, सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष अतहर सिद्दीक, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह, प्रवक्ता शदानंद प्रसाद, उदय सिंह, राज किशोर पांडे, खालिद बेग, संजय सिंह, सुरेंद्र यादव, नौशाद खान, प्रोफेसर सुरेन्द्र यादव, प्रोफेसर साबिर खान, सरपंच धनंजय कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मकेसर यादव, राजेश चौधरी, अवधेश यादव सहित अलीगंज प्रखंड से भी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment