अलीगंज में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन - City Channel

Breaking

Tuesday, May 27, 2025

अलीगंज में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

अलीगंज में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

🔻कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

सिटी संवाददाता : मो० मुमताज

अलीगंज : अलीगंज  प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में मंगलवार को शारदीय खरीफ महाभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, प्रशिक्षु नेहा कुमारी एवं सीतेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम में अलीगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए किसानों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं द्वारा किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती की विधियों से अवगत कराया गया।


प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने खरीफ मौसम में संचालित योजनाओं, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान की प्रक्रिया, पौध संरक्षण के उपाय, और किसानों के लिए उपलब्ध अन्य संसाधनों की जानकारी साझा की। साथ ही प्रशिक्षण सत्र में कृषि अभियंत्रण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिलने वाली सब्सिडी संबंधी जानकारियां भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में जीविका कर्मी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे खेती को उन्नत बनाने की दिशा में उपयोगी बताया।

No comments:

Post a Comment

Pages