पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का जन संवाद एवं स्मृति सभा, ग्रामीण क्षेत्रों में नेहरू के विचारों को पहुंचाने का संकल्प
सिटी संवाद : रजनीश कुमार
सिकंदरा : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन संवाद एवं स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार चौधरी ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा, “नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनका सपना था एक ऐसा भारत जो शिक्षित हो, वैज्ञानिक सोच रखता हो और समतामूलक समाज की ओर बढ़े। आज हम उन्हीं मूल्यों के साथ गांव-गांव जाकर जन संवाद कर रहे हैं, ताकि जनता की समस्याओं को जानकर समाधान का संकल्प लिया जा सके।”
जन संवाद के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, डिजिटल सुविधा, खेलकूद संसाधन और पारदर्शी शासन व्यवस्था जैसे मुद्दों पर खुली चर्चा हुई। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याएं व सुझाव साझा किए।
इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अतहर सिद्दीक, उदय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह, राज किशोर पांडे, कांग्रेस प्रवक्ता शदानंद प्रसाद, खालिद बेग, संजय सिंह, साबिर अनामी, सुरेंद्र यादव, नौशाद खान, प्रो. सुरेन्द्र यादव, प्रो. साबिर खान, सरपंच धनंजय कुमार यादव, मकेसर यादव, राजेश चौधरी, अवधेश यादव सहित अलीगंज प्रखंड से भी कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर नेहरू के विचारों को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
No comments:
Post a Comment