शिक्षा सेवक बैंजामिन हेम्ब्रम की सड़क दुर्घटना में मौत, शिक्षा जगत में शोक की लहर - City Channel

Breaking

Wednesday, May 14, 2025

शिक्षा सेवक बैंजामिन हेम्ब्रम की सड़क दुर्घटना में मौत, शिक्षा जगत में शोक की लहर

शिक्षा सेवक बैंजामिन हेम्ब्रम की सड़क दुर्घटना में मौत, शिक्षा जगत में शोक की लहर


सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल 

सोनो/जमुई : चरका पत्थर थाना क्षेत्र के मरियम पहाड़ी गांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय नैनी पत्थर में कार्यरत शिक्षा सेवक बैंजामिन हेम्ब्रम की सड़क दुर्घटना में घायल होने के दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी असामयिक मृत्यु से शिक्षा सेवकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व एक सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और अंततः उनका निधन हो गया।

शिक्षा सेवक संघ, जमुई के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास ने उनकी मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि बैंजामिन का स्नेह, भोलापन और उनकी मुस्कान सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहेगी।

शोक व्यक्त करने वालों में नीतेश्वर आजाद, चंद्रदेव मांझी, अलेक्स मरांडी, दरोगी मांझी, लुकस सोरेन, जोसेफ सोरेन, श्याम सुंदर चौधरी, विकास रविदास, सुमनलता मुर्मू, लता कुमारी, प्रमोद हांसदा, बिनोद रजक, बीजय रजक, सुमन कुमार दास, संजय रजक, संजय तुरी और पिंकु रजक समेत बड़ी संख्या में शिक्षा सेवक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages