सिकंदरा विधानसभा के खैरा प्रखंड में "माई बहन अभियान" का सफल आयोजन
सिटी संवाद : रजनीश कुमार सिंह
सिकंदरा/जमुई : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के खैरा प्रखंड में "माई बहन अभियान" का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित "माई बहन मान योजना" की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य और वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम होगी और समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, किशोरियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर खुली चर्चा हुई, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।
अभियान में जमुई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह, अतहर सिद्दीक, खालिद बेग, संजय सिंह, सुरेंद्र यादव सहित खैरा प्रखंड के कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बिनोद कुमार चौधरी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिलाओं के सम्मान, गरिमा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। 'माई बहन मान योजना' उसी संकल्प का प्रमाण है।”
इस अभियान ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में नई उम्मीद जगाई है और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता का नया रास्ता खोला है।
No comments:
Post a Comment