विश्व मधुमक्खी दिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण - City Channel

Breaking

Tuesday, May 20, 2025

विश्व मधुमक्खी दिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण

विश्व मधुमक्खी दिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई : +2 उच्च विद्यालय जमुई बाजार मैदान, बोधवन तालाब परिसर में पर्यावरण भारती द्वारा विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शिवदानी प्रसाद ने किया। पतंजलि योगपीठ के परिव्राजक त्रिपुरारी लाल ने ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए देववृक्ष (पीपल, बरगद, गूलर, पाकड़) लगाने का आह्वान किया।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि संस्था 2008 से अब तक 1,21,213 पेड़ लगा चुकी है। इस वर्ष 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर 10,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अपील की कि लोग जन्मदिन, वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर पौधारोपण करें।

कार्यक्रम में मधुमक्खियों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि मधुमक्खियाँ परागण के माध्यम से कृषि उत्पादन में सहायक हैं, परंतु इनकी संख्या लगातार घट रही है। 2025 का थीम रहा – "प्रकृति से प्रेरित मधुमक्खियाँ हम सबों का पोषण करती हैं"

पौधारोपण कार्यक्रम में कई समाजसेवी व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें त्रिपुरारी लाल, प्रदीप केशरी, विवेक कुमार बर्णवाल, राधे श्याम मोदी सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Pages